एडेड स्कूलों में शिक्षक-कर्मचारी भर्ती में खेल : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

लखनऊ कार्यालय संवाददाताशहर के एडेड स्कूलों में शिक्षक व कर्मचारियों के खाली पदों पर भर्ती की खरीद फरोख्त शुरू हो गई है। नियमों को ताक पर रखकर नियुक्तियों का खेल किया जा रहा है। इसके लिए अधिकारी मोटी रकम वसूल रहे हैं। विभाग के आला अधिकारियों के शामिल होने के कारण कार्रवाई तक नहीं हो पा रही है।
राजधानी में करीब 107 एडेड स्कूल हैं। यहां सैकड़ों की संख्या में शिक्षक और कर्मचारी के पद खाली पड़े हैं। इन पर शिक्षा विभाग के अधिकारी, स्कूल प्रबंधन और ¨प्रसिपल के मिलीभगत से कर्मचारी व शिक्षकों के पदों को भरने का खेल किया जा रहा है। दो स्कूलों में शिक्षक नियुक्ति पर उठे सवाल : राजधानी के सोहनलाल इंटर कॉलेज और आदर्श हायर सेकंडरी स्कूल अहमामऊ के कुल पांच पदों पर हो रही नियुक्तियों पर सवाल खड़े हो गए हैं। सोहनलाल इंटर कॉलेज में तीन पदों पर की जा रही नियुक्तियों में नियमों को किनारे करने की बात सामने आ रही है। इस पर आपत्ति भी लगाई जा चुकी है।कई स्कूल में खेल : माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) का आरोप है कि शहर के कई एडेड स्कूलों में खेल हो रहा है। संगठन ने हाल में ही जिला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) पर लालबाग गल्र्स, नवयुग कन्या , बालिका इंटर कॉलेज मोतीनगर, महिला इंटर कॉलेज , नारी शिक्षा निकेतन गल्र्स आदि में गलत मंशा से विवाद के आरोप भी लगाए।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...