Advertisement

Govt Jobs : Opening

यूपी के शिक्षा मित्रों को सुप्रीम कोर्ट से 23 नवंबर तक राहत

लखनऊ : आज सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के पौने दो लाख शिक्षा मित्रों को राहत दी है. कोर्ट ने उच्च न्यायालय के उस आदेश पर 23 नवंबर तक अंतरिम राहत जारी रखी है जिसमें शिक्षा मित्रों के समायोजन पर रोक लगा दी गयी है. गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट पिछले वर्ष से इस मामले को सुन रहा है.

80 लापरवाह शिक्षकों को सेवा समाप्ति का नोटिस

शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा विभाग ने अपने शिक्षकों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 80 शिक्षिकों के खिलाफ सेवा समाप्ति के नोटिस जारी किये हैं।

शिक्षकों की जेब से खर्च हो रहा फलों का पैसा

बिुलंदशहर: अधिकतर परिषदीय स्कूलों में तो फल वितरित हो ही नहीं रहे हैं, लेकिन जहां फल वितरित हो रहे हैं, वहां शिक्षक ही अपने पास से पैसा खर्च कर रहे हैं। शिक्षक संगठनों ने इसका विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि विभाग शिक्षकों को अलग से फल का पैसा उपलब्ध कराए।

शिक्षक भर्ती काउंसलिंग में उमड़े अभ्यर्थी

शिक्षक भर्ती के लिए जिले में रिक्त 322 सीटों के लिए बुधवार को अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिससे बीएसए कार्यालय की व्यवस्था तार-तार हो गई। शहर में पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। हालात यहां तक पहुंच गए कि व्यवस्था सही करने व भीड़ नियंत्रित करने के लिए प्रभारी निरीक्षक व सीओ के साथ ही डीएम-एसपी तक को मौके पर पहुंचना पड़ा।

पदाधिकारियों के निलंबन पर भड़के शिक्षक, लगाया आरोप

 संत कबीर नगर : प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्यों की बैठक बुधवार को खलीलाबाद प्राथमिक विद्यालय में हुई। बैठक में संगठन जिलाध्यक्ष मारकंडेय राय व विशिष्ट बीटीसी जिला महामंत्री के निलंबन की ¨नदा की गई। शिक्षकों द्वेषवश कार्रवाई का आरोप लगाकर निलंबन व फर्जी मुकदमा वापस लेने की मांग की।

जानिये किसने कहा, डीएम साहब बंद स्कूल खुलवा दीजिये

बहराइच. उत्तर प्रदेश में सर्व शिक्षा अभियान की जमीनी हकीकत का अंदाजा इसी बात से साफ़ लगाया जा सकता है कि सीमावर्ती जिले बहराइच में जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कतर्नियां जंगल से सटे इलाके के रहने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं का दल लंबा सफर तय कर जिलाधिकारी दफ़्तर में पहुंचकर अपने दरख्वास्त की अर्जी जिलाधिकारी के सामने आकर बयां की।

तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण में देरी से गुरुजी खफा

गोंडा: उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ ने जिले के माध्यमिक विद्यालयों के तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण के लिए जेडी कार्यालय भेजी गई 50 पत्रावलियों के लंबित होने पर नाराजगी जताई है।

कोर्ट के आदेश पर हुई समायोजित शिक्षामित्रों की काउंस¨लग

 बदायूं : कोर्ट के आदेश पर प्राथमिक विद्यालय के लिए संचालित सोलह हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शिक्षामित्रों को भी शामिल किया गया है। बुधवार को डायट में हुई दूसरे चरण की काउंस¨लग में उनके प्रमाण पत्र जमा किए गए। उन्हें पहले चरण की काउंस¨लग में शामिल करके मेरिट तैयार की जाएगी। इसके अलावा अन्य जिलों के 280 अभ्यर्थियों ने भी काउंस¨लग में हिस्सा लिया।

माध्‍यमिक कम्‍प्‍यूटर शि‍क्षकों का विधानसभा घेराव आज, बहाली की मांग

लखनऊ. शि‍क्षकों की बहाली के लिए बुधवार को माध्यमिक कम्प्यूटर शिक्षक विधानसभा का घेराव करेंगे। आज विधानसभा सत्र का तीसरे दिन है।

छह रुपए के टिकट 63 रुपए में बेच रहा बेसिक शिक्षा विभाग

शिक्षक दिवस व सशस्त्र सेना झंडा दिवस बेल्हा में बेसिक विभाग के अफसरों के लिए जेब भरने का जरिया बन गया है। अधिकारी छह रुपए कीमतवाला टिकट हेडमास्टर को देकर 63 से 84 रुपए तक वसूल रहे हैं। ऐसा वह बेसिक शिक्षाधिकारी के फरमान पर किए जाने की पुष्टि भी कर रहे हैं।

14 शिक्षक व चार शिक्षामित्रों का रोका गया वेतन

बलरामपुर : जिलाधिकारी प्रीति शुक्ला के निर्देश पर तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में बड़ी संख्या में शिक्षक गायब मिले हैं।

27 अध्यापकों का रोका वेतन , शिक्षकों-कर्मियों ने चढ़ाई आस्तीन

अमर उजाला/बलरामपुर प्रशिक्षु व बीटीसी शिक्षकों के जांच में अभिलेखों में गड़बड़ी मिलने पर बेसिक शिक्षा महकमा ने 27 का वेतन रोक दिया है। बीएसए ने वित्त एवं लेखाधिकारी को वेतन निर्गत न करने का निर्देश दिया है। इन 27 शिक्षकों को सुनवाई का अंतिम अवसर दिया गया है।

डीआईओएस पर भड़के शिक्षक, हुआ हंगामा

ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के शिक्षकों ने सोमवार को डीआईओएस कार्यालय पर हंगामा किया। अधिकारी और कर्मचारियों की कार्यशैली पर प्रश्न चिह्न लगाया। अल्टीमेटम दिया कि एक सप्ताह के भीतर मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे।

परिषदीय शिक्षकों की भर्ती के लिए शिक्षकों की चयन सूची जारी

संतकबीर नगर: परिषदीय शिक्षकों की भर्ती के लिए काउंसि¨लग कराएं शिक्षकों की सूची जारी कर दी गई। 115 रिक्त पदों पर एक सौ ग्यारह की सूची जारी कर दी गई।

69 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र संदिग्ध, काउंसिलिंग से बाहर : 16 हजार शिक्षक भर्ती

जागरण संवाददाता, आगरा: 16 हजार शिक्षक भर्ती में सोमवार को कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी गई। इस लिस्ट के साथ 69 अभ्यर्थियों की सूची और चस्पा की गई। ये वो अभ्यर्थी थे, जिनके प्रमाण पत्र संदिग्ध हैं। इन सबके मूल प्रमाण पत्र जमा कर लिए गए हैं। इनकी जांच की जा रही है।

प्राइवेट स्कूलों पर शिकंजा, पांच पर एफआईआर दर्ज

मान्यता पांचवी तक, क्लासें चल रही थी इंटर तक

बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर शिक्षा विभाग ने फिर शिकंजा कस दिया है। डीआईओएस द्वारा गठित तीन सदस्यीय टीम ने जसराना क्षेत्र में ऐसे स्कूलों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने बिना मान्यता के चल रहे पांच स्कूल संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

आर0टी0आई0 से खुलासा हुआ,फर्जी तरीके से हुई 05 निुयक्तियाॅ,सभी नियुक्ति हुई निरस्त

रशासनिक सुधार विभाग: 22 Aug 2016 ||
मुरादाबाद निवासी श्री पवन अग्रवाल ने सूूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के तहत जनसूचना अधिकारी, संयुक्त शिक्षा निदेशक, द्वादश मण्डल, मुरादाबाद से अपने संलग्न पत्र दिनांक 20.06.2015 व दिनांक 10.06.2015 पर अब तक क्या कार्यवाही की गयी है।

पदावनत शिक्षकों की बहाल हो वेतन वृद्धि

गोंडा: पदावनत शिक्षकों की वेतन वृद्धि शीघ्र बहाल करने की मांग को लेकर सोमवार को एससी एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मांगे न माने जाने पर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया।

शिक्षक भर्ती की काउंसिलिंग में ऑनलाइन सत्यापन मान्य

प्राइमरी स्कूलों में 16,448 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए 16 और 17 अगस्त को प्रस्तावित पहले चरण की काउंसिलिंग टीईटी 2015 के ऑनलाइन सत्यापन के आधार पर होगी। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने सभी डायट प्राचार्यों और बीएसए को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि वेबसाइट पर अपलोड टीईटी-15 के रिजल्ट के आधार पर काउंसिलिंग कराई जाए।

UPTET news