Advertisement

Govt Jobs : Opening

शिक्षा विभाग नहीं मानता मुख्यमंत्री का निर्देश

सम्भल । जनपद का नाम भीमनगर से बदलकर सम्भल रखे हुए चार साल हो गए हैं, लेकिन शिक्षा विभाग अभी तक जिले का नाम भीमनगर ही मान रही है क्योंकि शिक्षा विभाग मुख्यमंत्री के आदेश की कोई परवाह नहीं है।

जिले के सैकड़ों शिक्षक बिना अध्यापन के घर बैठे ले रहे वेतन

गोंडा. जिले का दुर्भाग्य कहे या सौभाग्य पहले नौकरी के लिए परेशान और फिर नौकरी मिल जाने पर हराम खोरी के लिए परेशान। सैकड़ों किमी दूर रहकर भी संस्थान में हाजिरी एक साथ महीने भर का हस्ताक्षर एक साथ बनाकर हजारों रुपये पगार लेकर अधिकारियों के संरक्षण में बच्चों की जिंदगी बर्बाद किया जा रहा है।

फर्जी काउंसलिंग पर सख्त हुई डीएम किंजल सिंह बीएसए के निलम्बन के लिए लिखा शाशन को पत्र

फैजाबाद । तेज तर्रार आईएएस अफसर डीएम फैजाबाद किंजल सिंह ने शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई की है और अनियमित रूप से की गई शिक्षकों की काउंसलिंग और प्रमोशन की प्रक्रिया को रद्द कर दिया है और काउंसलिंग की प्रक्रिया को कराने वाले बेसिक शिक्षा अधिकारी फैजाबाद पन्नाराम गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई के आदेश देते हुए उनके निलंबन के लिए शासन को पत्र भी लिख दिया है ।

प्रधानाध्यापक समेत तीन के निलंबन की संस्तुति

खंड शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में मिली भारी खामी
जौनपुर: परिषदीय स्कूलों की दशा सुधरने की बजाय दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। शुक्रवार को निरीक्षण में मिली खामी इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। एक स्कूल बंद मिला तो दो में शिक्षक व छात्र नदारद रहे। खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक समेत तीन के निलंबन की संस्तुति और दो शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा।

तबादले में गड़बड़ी पर बीएसए जिम्मेदार

राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : बेसिक शिक्षा परिषद शिक्षकों के अंतर जिला तबादले में किसी भी गड़बड़ी के लिए बीएसए जिम्मेदार होंगे। इसलिये तबादले पर दूसरे जिलों में जाने वाले एवं अन्य जिलों से आने वाले शिक्षकों को कार्यमुक्त व कार्यभार ग्रहण कराने में सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।

तीन शिक्षक निलंबित, सात का रोका वेतन

बिना सूचना स्कूल से गैरहाजिर रहना व अनुशासनहीनता करना 10 शिक्षकों को महंगा पड़ गया। बीएसए ने तीन शिक्षकों को निलंबित व सात शिक्षकों का अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया है। यह कार्रवाई बीईओ की जांच आख्या के आधार पर की गई है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया सभी बीईओ को जांच के निर्देश दिए थे।

बागपत पर बिना मांगे थोप दिए दो सौ परिषदीय शिक्षक

बागपत: राजधानी दिल्ली के नजदीक होने के कारण बागपत हमेशा से सरकारी अमले की पसंद रहा है। खासतौर पर बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत महिला अध्यापकों के लिए तो बागपत सर्वश्रेष्ठ विकल्पों में से एक है। इसका असर अंतरजनपदीय तबादलों में भी साफ नजर आता है।

शिक्षकों की पदोन्नति रुकी, नहीं हो सकी शिक्षकों की काउंसलिंग

अमर उजाला मुजफ्फरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग के उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया स्थगित हो गई। शुक्रवार को डायट में पहुंचे शिक्षकों की काउंसलिंग नहीं हो सकी। शिक्षकों ने बीएसए से मिल कर प्रक्रिया स्थगित करने का कारण जाना। बताया गया कि कुछ शिक्षक इस पदोन्नति को लेकर हाईकोर्ट इलाहाबाद से स्टे ले आए थे, इस कारण इस फिलहाल स्थगित किया गया है।

शिक्षकों से रिश्वत लेते धरा गया बीआरपी , रिलीव करने के नाम पर पांच हजार रुपये की रिश्वत

शिक्षक को रिलीव करने के नाम पर पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए बीआरपी को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। डीएम से हुई शिकायत के बाद तहसीलदार ने छापा मारकर बीआरपी को पकड़ लिया और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में शिक्षक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने बीआरपी के खिलाफ भ्रष्टाचार की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रुपये बंटवारे को लेकर शिक्षक नेता और बाबू में मारपीट

ब्यूरो /बदायू म्याऊं बीआरसी केंद्र पर शुक्रवार को एक शिक्षक नेता और बाबू में उगाहे गए रुपयों की बंटवारे को लेकर मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस भी बीआरसी आ गई। दोनों पक्षों को जब थाने बुलाया गया तो उनके बीच समझौता भी हो गया। यह मामला शिक्षा विभाग में चर्चा का विषय बना रहा। 

16448 शिक्षक भर्ती को महिलाओं, दिव्यांगों ने भरे विकल्प पत्र


प्रतापगढ़ : प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक पद की भर्ती के लिए शुक्रवार को महिलाओं और दिव्यांगों ने विकल्प पत्र भरे। इसे लेकर पूरे दिन बीएसए कार्यालय परिसर में गहमागहमी रही। सूबे में 16448 सहायक अध्यापक पद की भर्ती के सापेक्ष यहां 475 पदों पर नियुक्ति की जानी है।

बीएसए कार्यालय में छात्रों ने किया हंगामा

ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव बीएसए कार्यालय में 16448 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में तीसरी काउंसिलिंग में अभ्यर्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। काउंसिलिंग के ऐन वक्त बीएसए के बाबू धरने पर चल गए। अभ्यर्थियों के पूछने पर बाबुओं ने काउंसिलिंग कराने से ही मना कर दिया।

शिक्षक मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल बीएसए से मिला, ज्ञापन

महराजगंज : उत्तर प्रदेशीय जूनियर शिक्षक मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष टी.पी. ¨सह के नेतृत्व में शुक्रवार को बीएसए से मिला और ज्ञापन सौंपकर विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। ज्ञापन में लिखा है कि सन 2008 के बाद उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति नहीं हुई। इसके न होने से अधिकांश विद्यालयों में प्रधानाध्यापक नहीं हैं।

फिर से पदावनति के विरोध में उतरे प्राथमिक शिक्षक

गोरखपुर : जिले के 377 शिक्षकों के पदावनति को लेकर एससी-एसटी संवर्ग के प्राथमिक शिक्षक फिर से विरोध में उतर आए हैं। शुक्रवार को दोपहर बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर क्रमिक धरना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने पदावनति की जारी सूची निरस्त करने और वार्षिक वेतन वृद्धि बहाल करने की मांग

बढ़ाई जाए परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि : उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ

बांदा, जागरण संवाददाता : गुरुवार को उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ वित्त विहीन की बैठक आदर्श ज्ञान भारती विद्यालय में संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष आसिफ अली व संरक्षक नईमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि बुंदेलखंड में बाढ़ व जलभराव से लोग परेशान हैं।

नवनियुक्त परिषदीय शिक्षकों के एरियर भुगतान में नहीं चलेगा खेल

फर्रुखाबाद, जागरण संवाददाता : नवनियुक्त परिषदीय शिक्षकों को वेतन एरियर पाने के लिए महीनों खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय व लेखाविभाग के चक्कर लगाने पड़ते हैं। रिश्वत भी देनी पड़ती है। इन शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए बेसिक शिक्षा निदेशक ने वेतन अवशेष भुगतान में खेल रोकने का आदेश दिया है।

16448 सहायक अध्यापक भर्ती को चल रही काउंसिलिंग पर सवाल

सिद्धार्थनगर। परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक भर्ती के लिए चल रही काउंसिलिंग प्रक्रिया पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। कुछ अभ्यर्थियों पर मूल दस्तावेजों की बजाए उसकी छायाप्रति जमाकर कई जिलों में काउंसिलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेने का आरोप लगा है।

सत्यापन में बैच को वरीयता न दी जाय : विशिष्ट बीटीसी शिक्षक

 संतकबीर नगर : विशिष्ट बीटीसी शिक्षक ( वे)एसोसिएशन जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष अरविंद चौधरी के नेतृत्व में गुरूवार को जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में की गई । बैठक में नव नियुक्त शिक्षकों का वेतन कई महीनों से नही मिल रहा है साथ ही साथ अभिलेखों के सत्यापन में किसी बैच को वरीयता न देकर समान रूप से की जाय ।

बीएड फर्जीवाड़े में एसआइटी की रिपोर्ट पर होगी गिरफ्तारी

जागरण संवाददाता, आगरा: अंबेडकर विवि के बीएड फर्जीवाड़े में गिरफ्तारी होनी है। इसे लेकर विशेष जांच दल (एसआइटी) ने रिपोर्ट तैयार कर ली है, जो सितंबर में हाईकोर्ट में रिपोर्ट पेश की जाएगी। इसके बाद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

बिना नियुक्ति पत्र के काम कर रहे इविवि के शिक्षक

इलाहाबाद । इलाहाबाद विश्वविद्यालय में लंबे समय से शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षकों के पास नियुक्ति पत्र नहीं होने का मामला एक बार फिर से चर्चा में है। पत्राचार संस्थान से इविवि में आए शिक्षकों के पास नियुक्ति पत्र का मामला पहले से कोर्ट में विचाराधीन होने के बाद अब भूगोल विभाग के दो शिक्षकों के पास नियुक्ति पत्र नहीं होने का मामला गरमा गया है।

UPTET news