Advertisement

Govt Jobs : Opening

Alerts : सरकारी नौकरी - Govt Jobs - सितंबर 2016

यूपीः निजी स्कूलों के अंशकालिक शिक्षकों को मानदेय जल्द

वित्तविहीन स्कूलों के लाखों शिक्षकों को जल्द ही सरकार से मानदेय मिलेगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग इस संबंध में जल्द आदेश जारी करने की तैयारी में है।

एरियर भुगतान के लिए महराजगंज में नवनियुक्त शिक्षकों का प्रदर्शन

महराजगंज में बेसिक शिक्षा विभाग के नवनियुक्त शिक्षकों ने एरियर भुगतान के लिए मंगलवार को सदर बीआरसी से जिला मुख्यालय तक नारेबाजी करते हुए पैदल जुलूस निकाला। वे अपने साथ वित्त एवं लेखाधिकारी को भी सदर बीआरसी से बीएसए कार्यालय तक ले गए।

यूपी: जिलाधिकारी करेंगे शिक्षकों के जिले के अंदर तबादले

जिले के भीतर सरकारी प्राइमरी शिक्षकों के तबादले का अधिकार विभागीय अधिकारियों से छीन लिया गया है। अब जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति ही शिक्षकों का जिले के भीतर तबादला/समायोजन कर पाएगी।

जॉइनिंग न होने से नाराज शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

जॉइनिंग न कराने से नाराज अंतर्जनपदीय शिक्षकों ने मंगलवार को बीएसए कार्यालय में जमकर हंगामा काटा। दोपहर बाद कोई निराकरण न होते देख शिक्षकों ने फैजाबाद-इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। शिक्षकों ने डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन भी दिया।

नियुक्ति पत्र के लिए बैठे धरने पर

Sonbhadra : 16448 बीटीसी शिक्षकों की काउंसिलिंग के बाद मंगलवार को नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया। इससे गुस्साए अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सुबह करीब एक घंटे वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर डायट के पास चक्काजाम किया। फिर डीएम से वार्ता के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे।

बच्चों के साथ पेरेंट्स की भी हो काउंसिलिंग

जागरण संवाददाता, आगरा: केंद्रीय विद्यालय संगठन व जवाहर नवोदय विद्यालय की तीन दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन बच्चों के साथ पेरेंट्स की काउंसिलिंग पर जोर दिया गया।

बसपा की सरकार बनी तो पारिवारिक पेंशन बहाल कराई जाएगी

हाथरस. अटेवा पेंशन बचाओ मंच के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु तथा जिला संयोजक अतुल कुमार वर्मा के नेतृत्व में ज्ञापन देने पहुंचे शिक्षकों से पूर्व ऊर्जामंत्री रामवीर उपाध्याय ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में यदि बसपा की सरकार बनी तो पुरानी प्रचलित पारिवारिक पेंशन बहाल कराई जाएगी।

कम्‍प्‍यूटर शिक्षकों ने किया एनेक्‍सी का घेराव, महिला टीचर बेहोश

लखनऊ.पद बहाली की मांग को लेकर कम्प्यूटर शिक्षकों ने एनेक्सी का घेराव किया। कम्‍प्‍यूटर शिक्षक पिछले 1 हफ्ते से शिक्षक कार्यालय के बाहर धरना दे रहे थे।

डॉ. राधाकृष्णन के 10 अनमोल विचार

डॉ.राधाकृष्णन समूचे विश्व को एक विद्यालय मानते थे। बहुमुखी प्रतिभा के धनी, विद्वान, शिक्षक, वक्ता, प्रशासक, राजनायिक, देशभक्त और शिक्षाशास्त्री डॉ. राधाकृष्णन जीवन में अनेक उच्च पदों पर रहते हुए भी शिक्षा के क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान देते रहे।

समायोजित शिक्षकों की काउंसलिंग कराएं

चित्रकूट, जागरण संवाददाता: आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें समायोजित शिक्षकों की काउंसिलिंग कराने की मांग की गई।

लंबित मांगों को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार

देवरिया: लंबित मांगों को लेकर शिक्षकों ने सोमवार को उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान शिक्षकों ने कहा कि हमें अपनी मिली उपलब्धियों को सुरक्षित रखने के लिए पुन: संघर्ष करना पड़ेगा।

सात सौ बच्चों को पढ़ाने के महज तीन शिक्षक

बदायूं : राजकीय इंटर कॉलेज में सात छात्रों को पढ़ाने की जिम्मेदारी मात्र तीन शिक्षकों पर ही है। बच्चे कॉलेज तो आते हैं, थोड़ी देर घूम-फिर कर वापस घर चले जाते हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई पर प्रभाव पड़ रहा है। जिसको लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सड़क पर प्रदर्शन किया।

शिक्षक बनाने की मांग, सीएम ऑफिस को घेरकर जोरदार नारेबाजी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में कम्प्यूटर शिक्षकों ने मानदेय और पूर्ण शिक्षक का दर्जा दिए जाने की मांग की। जिसको लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय पर धरना-प्रदर्शन करने के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव किया। अनुदेशकों ने सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी भी की।

Exclusive for Blog Readers : शिक्षक दिवस पर हिन्दी निबंध

प्रस्तावना - गुरु-शिष्य परंपरा भारत की संस्कृति का एक अहम और पवित्र हिस्सा है। जीवन में माता-पिता का स्थान कभी कोई नहीं ले सकता, क्योंकि वे ही हमें इस रंगीन खूबसूरत दुनिया में लाते हैं।

पारिश्रमिक मुद्दे पर भड़का शिक्षक संघ, आंदोलन का ऐलान

गोंडा: यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन करने के बाद भी परीक्षकों को पारिश्रमिक का भुगतान न होने के मामले को लेकर उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ ने आंदोलन का ऐलान किया है। साथ ही डीआइओएस दफ्तर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

स्कूलों में नहीं होगी शिक्षकों की कमी

ब्यूरो, अमर उजाला, ‌म‌िर्जापुर शिक्षा से ही व्यक्ति, प्रदेश और देश का चतुर्दिक विकास होता है। प्रदेश सरकार शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की कमी नहीं रहेगी। ये बातें राज्यमंत्री बेसिक शिक्षा व बाल पुष्टाहार कैलाश चौरसिया ने स्टेशन रोड स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहीं।

273 शिक्षकों को प्रमोशन के तोहफे की तैयारी

हाथरस। बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक विद्यालयों में तैनात 273 शिक्षकों को पदोन्नत करने की बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारी कर ली है। इस प्रक्रिया के तहत पदोन्नति की सूची में शामिल 64 महिला शिक्षकों एवं नौ दिव्यांग शिक्षकों से विभाग ने विकल्प लिए, जिससे इनको सुविधाजनक विद्यालयों में तैनाती दी जा सके।

सीएम से मिलकर समस्या समाधान पर बात करेंगे शिक्षक

आजमगढ़. सेवानिवृत्त माध्यमिक शिक्षक कल्याण समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की बैठक रविवार को डीएवी इंटर कालेज के सभागार में हुई। इसमें सातवें वेतन आयोग सहित विभन्न मुद्दे पर चर्चा की गयी।

कम्यूटर अनुदेशकों ने सीएम कार्यालय का घेराव कर की सड़क जाम, पुलिस से हुई झड़प

लखनऊ. यूपी के विभिन्न जिलों से सैकड़ों की संख्या में लखनऊ पहुंचे कम्प्यूटर अनुदेशकों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव किया। अनुदेशकों ने सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी भी की। जब सड़क पर लंबा जाम लग गया तो पुलिस ने उन्हें खदेड़कर भगाया इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प भी हुई।

UPTET news