Advertisement

Govt Jobs : Opening

फर्जी मार्कशीट पर नौकरी मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष के पिता की जमानत याचिका खारिज

वाराणसी जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर के पिता को अदालत ने फर्जी मार्कशीट के सहारे नौकरी करने के मामले में शुक्रवार को जेल भेज दिया। अडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज रमेश कुमार की अदालत ने आरोपी ज्ञानचंद सोनकर अंतरिम जमानत खारिज कर उन्हें जेल भेज दिया।

माध्यमिक शिक्षकों को जल्द ही संशोधित वेतन और पेंशन का भुगतान

जौनपुर: सातवें वेतनमान के अनुसार शिक्षकों को जनवरी माह से संशोधित वेतन नहीं मिला। व्यवस्था में खामी से आक्रोशित शिक्षकों ने माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर कलमबंद हड़ताल कर चेतावनी दिया था कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

9342 एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती पर कोर्ट ने मांगा जवाब

ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड भर्ती आवेदन में वेबसाइट पर आई समस्याओं के मामले में जल्द ही विभाग की ओर से हाईकोर्ट में जवाब दाखिल किया जाएगा।

बैठक में 72,825 शिक्षकों की भर्ती पर चर्चा : टीईटी महासंघ अध्यक्ष अनुराग सिंह

जासं, इलाहाबाद : यूपी टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक महासंघ की बैठक में 72,825 शिक्षकों की भर्ती पर चर्चा की गई। चंद्रशेखर आजाद पार्क में हुई बैठक को संबोधित करते हुए महासंघ अध्यक्ष अनुराग सिंह ने कहा कि 72,825 बेस ऑफ सेलेक्शन शिक्षक भर्ती की सुनवाई सुप्रीमकोर्ट में 22 फरवरी को होनी है।

समायोजित शिक्षकों का बरकरार रहेगा सम्मान

 देवरिया : दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ की बैठक रविवार को सलेमपुर बीआरसी केंद्र पर हुई। इसमें शिक्षा मित्रों को लेकर न्यायालय में चल रही लड़ाई को और मजबूती से लड़ने की रणनीति बनाई गई। शिक्षा मित्रों से अफवाहों की बातों पर ध्यान नहीं देने को कहा गया।

नए वीसी के लिए चुनौती होगी शिक्षक भर्ती

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी में शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया फिलहाल रोक दी गई है। कुलपति के कार्यकाल समाप्त होने के ठीक पहले नियुक्ति के अधिकार पर सरकार ने रोक लगा दी थी। अब नए कुलपति के सामने शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया जारी रखने की चुनौती होगी। शिक्षक संघ के पदाधिकारी कार्यवाहक कुलपति के सामने भी मामला उठाएंगे।

कल राज्यपाल महोदय से हुई मुलाक़ात , निम्न मांग रखी....... : अरशद अली

मित्रों ये आप सबका स्नेह व प्यार हैं जो नित नए कृत्यों का निर्वहन करने का सौभाग्य मुझे प्राप्त होता है.. मित्रों मैं किसी के बनाये मार्ग का अनुसरण करने की बजाय अपना रास्ता स्वयं बनाता हूँ, ये मेरा खुद का जीत के प्रति जुनून है।।

पढ़ाई चौपट, नहीं खुलते विद्यालय

रामपुरा, संवाद सूत्र : ब्लाक क्षेत्र की प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था वर्षों से लड़खड़ायी हुयी दिखाई दे रही है। विद्यालयों का समय से न खुलना, विद्यालयों में तैनात शिक्षकों का अपने अधिकारियों से तालमेल बैठाकर विद्यालय न आना यहां की मुख्य समस्या है।

डीआइओएस से मिले वित्तविहीन शिक्षक


 ज्ञानपुर (भदोही) : वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को जिलाध्यक्ष हंसराज तिवारी के नेतृत्व में जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्रक सौंपा। साथ ही विद्यालयों से वित्तविहीन शिक्षकों की सूची की मांग की।

दस हेडमास्टर निलंबित

पिछले सप्ताह प्रशासनिक अधिकारियों की गठित टास्क फोर्स ने बेसिक शिक्षा विभाग के लगभग 148 स्कूलों में औचक निरीक्षण किया। जिसमें कई स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था बदहाल मिली थी। इसके अलावा कई स्कूल निर्धारित समय से पूर्व बंद मिले थे और कुछ में शिक्षक अनुपस्थित पाए गए थे।

सीएसए में बदलेगा बीएससी का कोर्स

कानपुर, जागरण संवाददाता : चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) ने पांचवीं डीन कमेटी की सिफारिशों पर बीएससी के कोर्स में बदलाव की सहमति दे दी है। शनिवार को बोर्ड ऑफ फैकेल्टी की बैठक में नए कोर्स को पास कर दिया गया।

बयान दर्ज कराने नहीं आए कापियां बदलने के आरोपी

गोरखपुर : साजिश के तहत उत्तर पुस्तिका बदल कर परीक्षार्थियों को फेल कराने के आरोपी प्राचार्य, शिक्षक और लिपिक ने बुलाए जाने के बावजूद जांच समिति के समक्ष उपस्थिति दर्ज नहीं कराई।

प्राइमरी स्कूलों के चेंजमेकर टीचर सम्मानित

एनबीटी ब्यूरो, लखनऊ सरकारी प्राइमरी स्कूलों में सीमित साधनों में पढ़ाने के बेहतर तरीके इजाद करने वाले चेंजमेकर शिक्षकों को शनिवार को सम्मानित किया गया।

पांच शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी

लखीमपुर: बीएसए ने विकास खंड पसगवां के प्राथमिक विद्यालय बाईकुंआ के चार अध्यापकों और विकास क्षेत्र ईसानगर के प्राथमिक विद्यालय अवस्थीपुरवा के शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की है। इसमें 27 सितंबर को एसडीएम मितौली ने पसगवां के बाईकुंआ प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया।

डीएम की फटकार के बाद शिक्षकों का वेतन जारी

परिषदीय विद्यालयों में 15 हजार शिक्षक भर्ती के दौरान नौकरी पाने वाले 70 अध्यापकों का वेतन बुधवार को प्रभारी डीएम की फटकार के बाद जारी हो गया। बीएसए के मौखिक आदेश पर वेतन रोके जाने से नाराज शिक्षकों ने मंगलवार को इसकी शिकायत प्रभारी डीएम से करते हुए वेतन दिलाए जाने की मांग की थी।

बच्चे न बढ़े तो रुकेगा पूरे स्टॉफ का वेतन

प्रतापगढ़ : बीएसए भूपेंद्र नारायण ¨सह ने बुधवार को तीन विद्यालयों का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय सराय भैया में बच्चों की संख्या काफी कम मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने एक पखवारे के भीतर स्कूल बच्चों की संख्या कम से कम सौ करने की बात कही। ऐसा न होने पर समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं के वेतन आहरण पर रोक लगाने की चेतावनी दी।

जॉइन नहीं करने पर 23 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस

गैर जनपदों से स्थानांतरित होकर आए 23 शिक्षकों को जॉइन नहीं करने पर बीएसए ने कारण बताओ नोटिस दिया है। साथ ही सभी शिक्षकों के नाम कार्यालय में चस्पा करा दिये हैं। इन सभी शिक्षकों ने मेडिकल दे रखा है।

शिक्षक संघ और बीईओ के मतभेद हुए उजागर

ललितपुर (ब्यूरो)। खंड शिक्षा अधिकारी जखौरा और प्राथमिक शिक्षक संघ के मतभेद खुलकर बाहर आ गए हैं। बीईओ ने जहां संगठन के पदाधिकारियों पर स्वार्थपरक नेतागीरी करने का आरोप लगाया है। वहीं, संघ के जिलाध्यक्ष ने उनके आरोपों को नकारते हुए उन पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं।

शिक्षा मित्रों की तर्ज पर मदरसा शिक्षकों ने मांगी नियुक्ति

बहराइच : बुधवार को इस्लामिक मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक एसोसिएशन के बैनर तले मदरसा शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया। मदरसा शिक्षकों की मांग है कि शिक्षामित्रों की तर्ज पर सरकार उनको नियमित करे।

यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले बच्चे करेंगे गुरू जी को पास और फेल

इलाहाबाद [संजीव गिरि]। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कक्षाओ मे परीक्षा से पहले कोर्स पूरा हो, शिक्षक इसके प्रति संजीदगी बरते, इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने नई व्यवस्था की है।

UPTET news