Advertisement

Govt Jobs : Opening

शिक्षक भर्ती की काउंसिलिंग में ऑनलाइन सत्यापन मान्य

प्राइमरी स्कूलों में 16,448 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए 16 और 17 अगस्त को प्रस्तावित पहले चरण की काउंसिलिंग टीईटी 2015 के ऑनलाइन सत्यापन के आधार पर होगी। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने सभी डायट प्राचार्यों और बीएसए को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि वेबसाइट पर अपलोड टीईटी-15 के रिजल्ट के आधार पर काउंसिलिंग कराई जाए।

एकल शिक्षकों के सहारे 200 परिषदीय स्कूल

गोंडा: सीन एक- हलधरमऊ के पूरेऊंचेपुरवा स्थित जूनियर विद्यालय में मात्र एक शिक्षिका नेहा की तैनाती है। यहां तैनात रहे केदारनाथ द्विवेदी 30 मार्च को सेवानिवृत्त हो गए, तब से वह 43 बच्चों को अकेले पढ़ा रही है। नेहा का कहना है कि जब वह मी¨टग में या छुट्टी पर जाती है तो स्कूल बंद करना पड़ता है।

सात महीने से लापता शिक्षक निलंबित

 गाजीपुर: विद्यालय से लंबे समय से लापता शिक्षकों के खिलाफ बेसिक शिक्षा विभाग का अभियान जारी है। पिछले सात महीने से लापता करंडा ब्लाक के कोइरीपुरा परमेठ स्थित प्राथमिक विद्यालय की शिक्षक अमृता पांडेय को बीएसए ने निलंबित कर दिया। वह जनवरी से ही स्कूल नहीं आ रही हैं।

बेसिक स्कूलों में संयुक्त कार्रवाई, 3 शिक्षिका निलंबित

जागरण संवाददाता, एटा : गुरुवार को बेसिक शिक्षा विभाग ने सकीट विकास खंड क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में छापामार कार्रवाई की। स्वयं बीएसए के अलावा जिले के सभी खंड शिक्षाधिकारियों ने 129 स्कूलों का निरीक्षण किया। 5 विद्यालय बंद पाए गए, वहीं 63 शिक्षक-शिक्षिकाएं व प्रेरक अनुपस्थित मिले।

आधार कार्ड व बैंक खाता नंबर भी किया जाएगा फीड

ललितपुर। अब छात्र-छात्राओं के नामांकन के नाम पर फर्जीबाड़ा नहीं चल सकेगा। शासन ने विद्यालयों में कक्षा एक से इंटर तक की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं का डाटा ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। इस दौरान अभिभावकों का नाम, आधार कार्ड नंबर व बैंक खाता नंबर आदि की फीडिंग की जाएगी।

शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर यूजीसी ने बनाए नए नियम

नई दिल्ली. विश्वविद्यालय अनुदाल आयोग (यूजीसी) से संबंधित विश्वविद्यालयों औऱ कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर हालिया अधिसूचित नियों में न्यूनतम पात्रता तय करने के लिेए जर्नलों के चुनाव को लेकर अपनाई जाने वाली प्रक्रिया के बारे में बताया गया हैष

बिना मान्यता वाले तीन स्कूलों को नोटिस

दस दिन में मांगा जवाब, बंद करवाए जाएंगे स्कूल
एनबीटी, लखनऊ बीएसए कार्यालय ने बिना मान्यता के संचालित हो रहे तीन स्कूलों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में तीनों स्कूलों से दस दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) प्रवीण मणि त्रिपाठी ने बताया कि तीनों स्कूल बिना मान्यता के चलाए जा रहे हैं।

सूचना का अधिकार : यूपी में सूचना आयोग ने 10 जन सूचना अधिकारियों पर लगाया जुर्माना

लखनऊ विशेष संवाददाता,जनसूचना आयोग ने नोटिस के बावजूद सूचनाएं न मुहैया कराने वाले दस जन सूचना अधिकारियों पर अर्थदंड लगाया है।इन जन सूचना अधिकारियों को आयोग ने जन सूचना के अधिकार अधिनियम-2005 के तहत नोटिस दी थी कि 30 दिन के अंदर मांगी गई सूचनाएं जरूर मुहैया करा दी जाएं लेकिन उन्होंने सूचनाएं नहीं दीं।

मानदेय न मिलने से भड़के शिक्षकों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा,बजट उपलब्ध होने के बावजूद मानदेय न दिए जाने से खफा वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षकों ने सोमवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय पर डाला डेरा

टीम डिजिटल/लखनऊ बजट उपलब्ध होने के बावजूद मानदेय न दिए जाने से खफा वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षकों ने सोमवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय पर डेरा डाल दिया।इससे पहले शिक्षकों ने विधानभवन के सामने प्रदर्शन भी किया।

चार का वेतन काटा, 34 शिक्षकों को नोटिस,परिषदीय स्कूलों की शिक्षा पटरी पर लाने का हो रहा हर जतन

फतेहपुर,संवाददाता: परिषदीय स्कूलों की शिक्षा पटरी पर लाने का हर जतन हो रहा है। डीएम के निर्देश पर बीएसए विनय कुमार ने स्कूलों के समय पर खुलने और समय पर बंद होने की पड़ताल शुरू की है।सोमवार को अमौली ब्लाक क्षेत्र में बीएसए ने स्कूल व सड़क पर पहरा लगाया तो हकीकत खुल कर समाने आ गयी।

परिचय पत्र धारण कर शिक्षक करेंगे स्कूल ड्यूटी,शिक्षकों की लापरवाही व अपने बदले किराए के शिक्षक रखने की परंपरा पर विराम लगाने के लिए की जा रही है कवायद

फतेहपुर,संवाददाता: शिक्षक कार्य में शिक्षकों की लापरवाही व अपने बदले किराए के शिक्षक रखने की परंपरा पर अब विराम लगेगा। हर शिक्षक के लिए फोटो युक्त परिचय पत्र जारी होगा, जिसे धारण कर ही वह शिक्षक कार्य के लिए स्कूल में रहेगा। यह निर्देश सोमवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी विनय कुमार ने सभी बीईओ को जारी किए।

अटैचमेंट खत्म होने के बावजूद नहीं गए मूल स्कूल में पढ़ाने,क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

संवाददाता, बरेली : अटैचमेंट खत्म होने के बावजूद शिक्षक अपने मूल तैनाती वाले स्कूलों पर नहीं लौटे। इसका खामियाजा बच्चों को ही चुकाना पड़ रहा है। शिक्षक न होने के कारण एकल विद्यालय नहीं खुल पा रहे हैं। वहीं बीएसए ने ऐसे शिक्षकों पर कार्रवाई करते हुए उनका वेतन रोक दिया है।

रोचक पोस्ट - Rochak Post एक से बढ़कर रोचक और मज़ेदार तथ्य : Love , sex , Romance & others

ये है यूपी के राजकीय स्कूलों की हालत, 19 हाईस्कूल के लिए छह शिक्षक

चित्रकूट. सुदूर अंचलों में पूर्व माध्यमिक विद्यालयों को उच्चीकृत कर राजकीय हाईस्कूल का दर्जा दे दिया गया। दर्जाधारी इन 19 विद्यालयों के लिए आधा दर्जन से भी कम शिक्षक संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय से मिले। लोकल स्तर पर शिक्षकों के समायोजन से काम चलाया जा रहा है।

मानदेय की मांग को लेकर आर- पार के मूड में शिक्षक

प्रतापगढ़. मानदेय की मांग को लेकर माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा के बैनर तले वित्तविहीन शिक्षको ने रानीगंज तहसील में धरना प्रदर्शन कर मांगों को लेकर आवाज बुलंद की । नारेबाजी के साथ फतनपुर तक रैली भी निकाली और एक मांगपत्र नायब तहसील को सौंपा गया।

टीचर निकला आकाशवाणी का पार्ट टाइम अनाउंसर

BAREILLY: बीएसए ऑफिस में बाबुओं और शिक्षक के बीच हुए विवाद की जांच की गई तो चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जांच में सामने आया कि स्कूल टाइमिंग में दिव्यांग शिक्षक आकाशवाणी में पार्ट टाइम अनाउंसर का काम कर रहा था।

रोचक पोस्ट - Rochak Post : वाइल्ड सेक्स और एक से बढ़कर रोचक और मज़ेदार तथ्य : Love , sex , Romance & others

आवेदक आगरा का, छात्रवृत्ति इलाहाबाद में

जागरण संवाददाता, आगरा: दशमोत्तर छात्रवृत्ति में बडे़ स्तर पर फर्जीवाड़ा चल रहा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। एक छात्रा ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया तो पता चला कि उसके नाम से पहले ही छात्रवृत्ति का भुगतान हो चुका है। अब छात्रा शिक्षा और समाज कल्याण विभाग के चक्कर काट रही है।

UPTET news