Advertisement

Govt Jobs : Opening

सौ शिक्षक बनेंगे प्रधानाध्यापक

 मैनपुरी : परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत सौ शिक्षकों की जल्द पदोन्नति होने जा रही है। सहायक अध्यापक से ये शिक्षक अब प्रधानाध्यापक बन जाएंगे। इनकी पदोन्नति के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषद कार्यालय से पद सृजन करने की अनुमति मांगी है।

शिक्षकों के प्रमोशन पर असमंजस की स्थिति बरकरार

जासं, इलाहाबाद : प्रमोशन देने में अफसरों की हीला हवाली से शिक्षक सकते में हैं। कई बार आश्वासन तो मिला लेकिन पदोन्नति नहीं हो सकी। इससे परिषदीय शिक्षकों में आक्रोश पनप रहा है।

मानदेय को लेकर भड़का शिक्षकों का गुस्सा

संतकबीर नगर. उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक संघ वित्त विहीन गुट के सदस्यों की बैठक रविवार को गन्ना विकास उमावि खलीलाबाद में हुई। यहां मानदेय पर प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाकर नाराजगी जताई।

निरीक्षण में अनुपस्थित मिले दो शिक्षक

 देवगांव (आजमगढ़) : शिक्षा क्षेत्र लालगंज के डोमनपुर प्राथमिक विद्यालय का सोमवार को उप जिलाधिकारी लालगंज जैनेंद्र ¨सह ने सोमवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां मिलीं। इस पर उन्होंने कार्यशैली में सुधार की चेतावनी दी।

लापरवाही पर 25 शिक्षकों को नोटिस

कानपुर देहात, जागरण संवाददाता : सोमवार को कंट्रोल रूम की जांच में 25 शिक्षकों की लापरवाही उजागर हुई। जिसमें अधिकांश अनुपस्थित मिले, कुछ झूठी सूचना देकर गुमराह करने में फंस गए। कुछ शिक्षक समय से स्कूल नहीं पहुंचे।

निर्वाचन ड्यूटी लगाने पर शिक्षकों ने जताया विरोध

 देवरिया: मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में ड्यूटी लगाए जाने से नाराज शिक्षकों ने उप जिलाधिकारी राकेश ¨सह से ऐतराज जताया। इसको लेकर शिक्षक नेताओं व उप जिलाधिकारी के बीच झड़प भी हुई। इसके बाद खंड विकास अधिकारी को प्रतिवेदन सौंप कर शिक्षकों ने निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त करने की मांग की है।

5912 वित्तविहीन शिक्षकों के लिए 3.21 करोड़ आए

कानपुर, जागरण संवाददाता : शहर के 5912 वित्तविहीन शिक्षकों को 3.21 करोड़ रुपए की धनराशि शासन ने जारी कर दी है। इसे डीआईओएस के खाते में भेजा गया है।

शपथ पत्र सहित देने होंगे डीआइओएस को साक्ष्य

संवाद सहयोगी, हाथरस : मानदेय के लिए पिछले कई साल से वित्त विहीन शिक्षक संघर्ष कर रहे हैं। अब उम्मीद है कि जल्द ही शिक्षकों को मानदेय मिलने लगेगा। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने पात्रता वाले वित्तविहीन प्रधानाचार्यों से शपथ पत्र के संग साक्ष्य मांगे हैं।

दस अक्टूबर तक खातों में पहुंचेगी धनराशि

जागरण संवाददाता, पीलीभीत : सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज में वित्तविहीन प्रधानाचार्य-शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें मानदेय भुगतान समेत कई ¨बदुओं की जानकारी दी गई।

सोनभद्र में भ्रष्टाचार, घोटाले की सभी सीमाएं पार

जनपद सोनभद्र किसी न किसी विभाग के भ्रष्टाचार या अनियमितताओं के चलते चर्चाओं में रह रहा है। कभी विकास विभाग तो कभी खनन विभाग तो कभी चिकित्सा विभाग।

Rochak Posts : क्या आप करते हो सही तरीके से कंडोम का इस्तेमाल?

शिक्षक छात्रा को दिखा रहा था अश्लील वीडियो, मां-बाप ने देखा तो यह हुआ हाल

इलाहाबाद (जेएऩएन)। सोहबतियाबाग में एक दस साल की बच्ची को शिक्षा का ज्ञान देते-देते गुरुजी अश्लीलता का पाठ पढ़ाने लगे। शिष्या को अश्लील वीडियो दिखाना शुरू कर दिया। इस बात की जानकारी होने पर घरवालों ने गुरुजी को रंगेहाथ दबोच लिया और पीटने के बाद जार्जटाउन पुलिस को सौंप दिया।

गणित के गुरुजी के भरोसे अंग्रेजी, विज्ञान की पढ़ाई

लखनऊ। कार्यालय संवाददाता प्रदेश सरकार का माध्यमिक शिक्षा विभाग अब स्कूली बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने पर उतर आया है। इसकी ताजा नजीर राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (आरएमएसए) के खोले गए नए हाईस्कूल में सामने आई है।

बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, शिक्षकों के 3050 पदों पर होगी भर्तियों

जयपुर/शिमला। बेरोजगारों के लिए खुशखबरी है कि हिमाचल में नौकरियों की बहार है। सरकारी स्कूलों में रिक्त चल रहे शिक्षकों के पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

शिक्षकों ने बीएसए दफ्तर में किया हंगामा, नारेबाजी

जौनपुर। निज संवाददाता कों को स्कूल आवंटन से नाराज शिक्षकों ने बीएसए दफ्तर में खूब हंगामा किया। बीएसए के खिलाफ नारेबाजी भी की। बीएसए गजराज प्रसाद यादव ने अपने कक्ष से बाहर निकल कर मामले में सफाई दी तो भी शिक्षक नहीं मानें। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामला शांत कराया।

डीआईओएस के खिलाफ शिक्षक कानपुर तक निकालेंगे पैदल मार्च

कानपुर देहात, जागरण संवाददाता : उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ ने डीआईओएस पर गंभीर आरोप लगा मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को 11 सदस्यी दल कार्रवाई की मांग को लेकर डीएम कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए कानपुर जाएगा। इसके बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक को ज्ञापन सौंपने के बाद वाहनों से लखनऊ पहुंच कर मुख्यमंत्री, राज्यपाल, शिक्षामंत्री, प्रमुख सचिव को ज्ञापन सौंपेगा।

डीआइओएस के प्रति नाराजगी

फैजाबाद: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट की जिला कार्यकारिणी की बैठक संयुक्त कर्मचारी कार्यालय पर आयोजित हुई। अध्यक्षता संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष शेर बहादुर ¨सह ने की। इसमें जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यों को लेकर शिक्षकों ने असंतोष व्यक्त किया।

मनमानी फीस वसूल रहे बीटीसी संचालक


संवाद सहयोगी, हाथरस : सहायक अध्यापक बनने के लिए दो वर्षीय बीटीसी का प्रशिक्षण लेने के अलावा शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करनी होती है। बीटीसी प्रशिक्षण के लिए इन दिनों प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। लेकिन कई बीटीसी कालेज ऐसे हैं जहां मनमानी फीस वसूली जा रही है।

शिक्षकाें ने मांगी पुरानी पेंशन

बिजनौर में  पुरानी पेंशन बहाली के लिए अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि शिक्षक आैर कर्मचारी पुरानी पेंशन की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक दिन की शपथ लेकर विधायक या सांसद पेंशन के हकदार हो जाते हैं तो 30-35 सालों तक सेवा करने वाले कर्मचारियों को पेंशन से वंचित क्यों किया जा रहा है।

पढ़ाने का तरीका रोचक बनाने को दिया प्रशिक्षण

डायट पर चार दिवसीय ट्रेनिंग का आयोजन, 40 शिक्षकों को बनाया मास्टर ट्रेनर

परिषदीय स्कूलों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिलेगी। कक्षा एक व दो की शिक्षा को रोचक बनाने और समय के हिसाब से बदलाव करने के लिए डायट पर शिक्षकों को चार दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

UPTET news