Advertisement

Govt Jobs : Opening

TET परीक्षा की तयारी कर रहे है, तो जरूर पढ़े ये खबर !

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के लिए परीक्षा दो फरवरी को दोनों पालियों में होगी। इस बार सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय एलनगंज, उत्तर प्रदेश, इलाहाबाद टीईटी प्राथमिक और टीईटी उच्च प्राथमिक के लिए ही आनलाइन आवेदन लेगा

जबकि प्राथमिक और उच्च टीईटी में भाषा की परीक्षा अब नहीं होगी। 10 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के टीईटी परीक्षा में शामिल होने की संभावना है।



ऐसे में टीईटी परीक्षा की तैयारियां भी व्यापक स्तर पर करनी होगी जिसकी तैयारियां जोरशोर से शुरूहो गयी है। यह सभी तैयारियां एक हफ्ते में पूरी कर ली जायेगी। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी नीना श्रीवास्तव ने बताया कि टीईटी परीक्षा कराने की अनुमति शासन ने मंगलवार की शाम को दे दिया है। इसलिए परीक्षा की तैयारियां शुरूकर दी गयी है। 



उन्होंने बताया कि परीक्षा कराने के लिए सभी जिलों में 300 से अधिक परीक्षा केन्द्र पहले से चिह्नित कर लिये गये है। उनकी रिपोर्ट संबंधित जिलों के डीआईओएस, डायट प्राचार्यऔर जेडी से एक हफ्ते में मांगी गयी है जिससे कि परीक्षा के दौरान कोई गड़बड़ी न होने पाये। उल्लेखनीय है कि सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने टीईटी परीक्षा कराने के लिए फरवरी 2015 से प्रदेश सरकार से कई बार समय और तिथि की मांग किया था लेकिन शासन ने परीक्षा कराने की अनुमति नहीं दी थी। इससे मामला टलता ही चला गया जिससे कि अभ्यर्थियों की संख्या टीईटी परीक्षा में बढ़ती गयी।



अगली बार से टीईटी नहीं बल्कि सीटीईटी :-



प्रदेश सरकार द्वारा परीक्षा में समय से सहयोग न करने पर परीक्षा के पैटर्न में अगली बार से व्यापक स्तर पर बदलाव होने की तैयारियां है। यूपीटीईटी परीक्षा की बजाय अब सीटीईटी की तर्ज पर यह परीक्षा होगी। इसकी तैयारियां शुरू हो गयी है। अब देखना है कि प्रदेश सरकार इस मामले में क्या निर्णय लेती है जबकि विभाग टीईटी के बजाय सीटीईटी पर विशेष जोर दे रहा है। इससे समय और पैसे की बचत होगी।

ताज़ा खबरें - प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee /UPSC

UPTET news