Advertisement

Breaking News

Govt Jobs : Opening

संगीत के टीचर चला रहे प्रदेश स्तरीय राज्य पुस्तकालय

शिक्षा विभाग के अफसरों ने प्रदेश स्तर के केन्द्रीय राज्य पुस्तकालय को एक संगीत शिक्षक के हाथ में सौंप दिया। सेवा नियमावली दरकिनार कर की गई नियुक्ति पर सवाल उठ रहे हैं।
तत्कालीन माध्यमिक शिक्षा निदेशक और वर्तमान में एमएलसी बासुदेव यादव ने पांच मार्च 2013 को राजकीय इंटर कॉलेज के संगीत शिक्षक रवि कुमार यादव को केन्द्रीय राज्य पुस्तकालय का डिप्टी लाइब्रेरियन नियुक्त किया था।
खास बात यह कि वहां लाइब्रेरियन नहीं होने के कारण रवि के पास लाइब्रेरियन का चार्ज भी आ गया। जबकि तकनीकी पद होने के कारण यहां पुस्तकालय संवर्ग के अधिकारी की नियुक्ति होनी चाहिए। संयुक्त सचिव शासन अनिल कुमार बाजपेयी ने 26 अगस्त 2016 को माध्यमिक शिक्षा निदेशक अमरनाथ वर्मा को निर्देश दिया है कि केन्द्रीय राज्य पुस्तकालय में शिक्षा संवर्ग के अधिकारियों की तैनाती न की जाए। आरोप है कि रवि कुमार राजनैतिक रसूख के कारण पिछले साढ़े तीन साल से पद पर बने हुए हैं।
मनमानी नियुक्ति के खिलाफ पुस्तकालय संघ
इलाहाबाद। संगीत शिक्षक की नियुक्ति डिप्टी लाइब्रेरियन के पद पर होने से उत्तर प्रदेश पुस्तकालय संघ में नाराजगी है। 26 अगस्त को शासन का आदेश होने के बावजूद माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा पुस्तकालय संवर्ग के अधिकारी की नियुक्ति होने पर संघ ने आपत्ति जताई है। संघ के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. आलोक कुमार त्रिपाठी का कहना है कि अपनी ऊंची पहुंच के कारण रवि कुमार यादव ऐसे दो पदों का दायित्व निर्वहन कर रहे हैं जिसके लिए न तो योग्यता ही है और न ही अनुभव।
ताज़ा खबरें - प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news